Translate

Southern blotting technique (सदर्न ब्लोटिंग)

सदर्न ब्लोटिंग( Southern blotting )
       इस प्रविधि में DNA प्रतिदर्श (Sample) का पाचन प्रतिबंध एंजाइम (restriction enzyme) द्वारा किया जाता है इस पते हुए प्रतीदर्श का जेल इलेक्ट्रोफॉरेसिस किया जाता है। जेल (gel) मे DNA बेणड्स (bands) क्षारीय विलायक ( alkaline solution ) की सहायता से एकल स्ट्रेंडस (single strands) मे विकृत (denatured) हो जाते हैं इसके साथ-साथ बफर संतृप्त फिल्टर पेपर के शीर्ष (top) पर जेल (gel) को लिटाकर (laid) क्लच प्लेट पर रख दिया जाता है। जिससे इसके दोनों किनारे (ends) बफर में डूबे रहते हैंं। जेल के शीर्ष (top) पर नाइट्रोसेल्यूलोज कला की चादर (sheet) सेक्स दी जाती है। और इस कला के शीर्ष पर अनेक कागजों का स्तंभ (stack)  रख दिया जाता है। कागजों के स्तंभ (stack) के शीर्ष पर 0.5 किलोग्राम का भार रख दिया जाता है। फिल्टर पेपर वीक (wick) की सहायता से बफर विलियन (buffer solution) को ऊपर की ओर खींच लिया जाता है। जो जेल से होकर  नाइट्रोसेल्यूलोज कला में गुजरता है। और अंत में कागज स्तंभ (stacks) मैं पहुंच जाता है। जेल से गुजरते समय बफर अपने साथ एक स्ट्रैंड वाला (single stranded) DNA ले जाता है। जो नाइट्रोसेल्यूलोज कला द्वारा बंधित हो जाता है।

 dig. Southern blotting technique

       यह क्रिया तब होती है जबकि बफर (buffer) कागज के स्तंभ (stacks) द्वारा गुजरता है। इस विन्यास को एक रात्री (over night) के लिए रख दिया जाता है। और पेपर टॉवेल्स (paper towels) को प्रथक करके नष्ट (discard)  कर दिया जाता है। इस पर एकल स्ट्रैंडेड DNA बैंड्स के साथ नाइट्रोसेल्यूलोज कला ब्लोटेड (blotted) हो जाते हैं। जिसे 80⁰C पर 2 - 3 घंटे गर्म करते हैं। जिससे DNA कला पर स्थाई रूप से फिक्स हो जाते हैं। यह कला एग्रोस जेल से DNA बैंड्स के प्रतिकृति (replica) प्रदर्शित करते हैं। और इसे संकरण के लिए रेडियोएक्टिवली लेविल्ड DNA अथवा RNA शलाका के रूप में प्रयोग किया जा सकता है। अबंधित (unbound) DNA को हटाने के लिए कला को धोया जाता है। तथा संकरण कृत कला को X - ray द्वारा उपचारित करके जेल इलेक्ट्रोफॉरेसेज प्राप्त कर लिया जाता है। सदर्न ब्लोटिंग के इन सभी पदों को दर्शाया गया है।

कोई टिप्पणी नहीं: